इटली की गुफा में मिला 3700 साल पुराना DNA
इटली गुफा में 3700 साल पुराना पिता-पुत्री संबंध का DNA प्रमाण मिला
नई दिल्ली । डेस्क: जर्मन पुरातत्वविदों ने इटली के क्यालाब्रिया क्षेत्र की ग्रोट्टा डेल्ला मोनाका गुफा में 3700 साल पुराने एक किशोर के हड्डी अवशेषों के डीएनए विश्लेषण से चौंकाने वाला खुलासा किया है. खोज बताती है कि यह किशोर अपनी मां के साथ-साथ अपनी दादी के भी पुत्र था, यानी उसके पिता ने अपनी पुत्री के साथ यौन संबंध स्थापित कर उसे जन्म दिया.
यह प्राचीनतम पिता-पुत्री का प्रमाण है, जो 'कम्युनिकेशंस बायोलॉजी' जर्नल में हाल ही में प्रकाशित हुआ.
गुफा, जो ईसा पूर्व 1380 से 1780 ई. तक उपयोग में रही, में 23 व्यक्तियों के अवशेषों का अध्ययन किया गया. इनमें 10 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल थे. जिनके माइटोकॉन्ड्रियल और वाई-क्रोमोसोम डीएनए से पता चला कि वे विभिन्न आनुवंशिक पृष्ठभूमि के थे, लेकिन कई के बीच निकट रक्त संबंध थे. किशोर के डीएनए में 'रन ऑफ होमोज़ायगोसिटी' (आरओएच) का स्तर असामान्य रूप से ऊंचा पाया गया, जो संकेत देता है कि उसके माता-पिता निकटआत्मीय थे. आगे जांच से साफ हुआ कि वयस्क पुरुष उसके पिता थे, जो उसकी मां के भी पिता थे. हालांकि, मां के अवशेष नहीं मिले.
पुरातत्वविदों का मानना है कि यह गुफा साधारण लोगों की थी, न कि शाही परिवार की, जहां संपत्ति बचाने के लिए भाई-बहन विवाह प्रचलित थे. वैज्ञानिकों ने इसे 'दुर्लभ' बताया है, क्योंकि ऐसे संबंधों से आनुवंशिक समस्याएं हो सकती हैं, हालांकि इस किशोर में कोई जटिलता नहीं दिखी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना सामाजिक रिवाज, हिंसा या अन्य कारणों से हो सकती है, लेकिन इसका सटीक कारण अभी रहस्यमय है.
यह खोज आधुनिक मानव इतिहास में अंतर्विवाह की प्राचीनता को रेखांकित करती है. पहले प्राचीन मिस्र के राजपरिवारों में भाई-बहन विवाह, आयरलैंड के पाषाण युग के अवशेषों में माता-पिता के बीच भाई-बहन संबंध, और निएंडरथल मानवों में 'दूसरी डिग्री' अंतर्विवाह के प्रमाण मिल चुके हैं.
लेकिन पिता-पुत्री जैसे पहले डिग्री संबंध का यह सबसे पुराना लिखित साक्ष्य है. जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर एलिस मिटनिक ने कहा, "यह सामाजिक संरचना या अपवाद की घटना हो सकती है, लेकिन यह हमें प्राचीन समुदायों की जटिलताओं की झलक देता है."
(Symbolic Photo)