रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रतनपुर में फैला डायरिया, अस्पताल में बेड की कमी

रतनपुर में डायरिया फैलने से अस्पताल में बेड की कमी हो गई है

H

Hupendra Sharma

03 जुल. 2025, 12:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

डायरिया
डायरिया

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में डायरिया का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है. यहां रोजाना दर्जन भर से अधिक मरीज मिल रहे हैं.


लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड की कमी हो गई है. अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलने से मरीज मजबूरी में अपने घर में ही उपचार करा रहे हैं. 

विज्ञापन


बताया गया कि नगर के गिरजावन, कर्रा, महामायापार और नवागांव इलाकों से सबसे अधिक मरीज़ सामने आ रहे हैं.


यहां के लगभग सभी घरों में डायरिया के मरीज मिले हैं. अभी भी लगातार नए मरीज मिल रहे हैं.


यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दो दिनों के अंदर ही 36 मरीज को भर्ती कराया गया है.


अब तो अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है.


डायरिया के मरीज़ों की संख्या में अचानक वृद्धि होने से अस्पताल में भी व्यवस्था गड़बड़ा गई है.


फिलहाल अस्पताल में केवल एक डॉक्टर और सीमित स्टाफ ही उपलब्ध हैं. जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. 


दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार डायरिया के मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन बने हुए हैं.


अभी तक प्रभावित इलाकों में कैंप नहीं लगाया गया है. जिसके कारण पीड़ित मरीज घर पर ही इलाज कराने के लिए मजबूर हैं.


इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है.


बताया गया कि डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है. गंदा पानी पीने के कारण डायरिया फैला है.


पिछले दो दिनों के अंदर ही उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है.


डॉक्टर का कहना है कि दूषित पानी पीने से डायरिया के मामले बढ़े हैं. ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.


उन्होंने केवल उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी पीने की अपील लोगों से की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP