लेबनान में बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 357 हुई
नई दिल्ली । डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को हुए इजरायली हमलों में जान गंवाने वालों के आंकड़े अपडेट किए हैं, जिसके अनुसार अब तक 357 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह संख्या अभी अंतिम नहीं है क्योंकि मलबे को हटाने का काम जारी है और बड़ी संख्या में अवशेष मिले हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए (DNA) परीक्षण किया जा रहा है.
नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, 2 मार्च से जारी इजरायली हमलों के बाद से अब तक लेबनान में कुल मृतकों का आंकड़ा 1,953 तक पहुंच गया है, जबकि 6,303 लोग घायल हुए हैं.