रायपुर की खदान में तैरती मिली बोरी में बंद लाश
रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर में एक और लाश मिली है. इस बार बोरी के अंदर लाश को भरा गया था. बोरी के बाहर पैर निकलने पर लोगों को जानकारी हुई. इसके बाद थाने में सूचना दी गई.
मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुर के रूप में हुई है. वह कायाबांधा का रहने वाला था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैरती हुई मिली है. बोरी के अंदर लाश भरी हुई थी. शव दो-तीन दिन पुराना होने के चलते बदबू आ रही थी.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बोरी को खोला गया, तो अंदर एक युवक की लाश मिली. लाश के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान हैं. वहीं शरीर के कई हिस्से गल गए हैं. पुलिस ने मर्ग कामय कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को बोरी में भरकर पानी में फेंक दिया गया होगा. मामले की जांच एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम भी कर रही है.
फिलहाल शव को किसने यहां फेंका और घटना के पीछे का कारण क्या था, इसकी जानकारी पुलिस कर रही है.