शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या पर कांग्रेस ने मुआवजा की मांग की

C

CG Khabar

21 दिस. 2025, 03:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

केसी वेनुगोपाल
केसी वेनुगोपाल

नई दिल्ली । डेस्क: केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस ने पिनाराई विजयन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस घटना को "चौंकाने वाला" और "अस्वीकार्य" बताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 


उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल उचित मुआवजे और शव को उनके गृह राज्य भेजने के इंतजाम करने की मांग की है.


मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रहने वाले 31 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर राम नारायण बघेल 13 दिसंबर को काम की तलाश में केरल पहुंचे थे. 19 दिसंबर को चोरी के संदेह में भीड़ ने उन पर बर्बर हमला किया. 


पुलिस के मुताबिक, बघेल के शरीर पर चोट के 80 से अधिक निशान पाए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि केरल जैसे सांप्रदायिक सद्भाव वाले समाज में ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं. 


उन्होंने सरकार पर अफवाहों को रोकने में विफल रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में 'लापरवाह रवैया' अपनाने का आरोप लगाया है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP