शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

श्रमिकों के दमन पर CITU की ILO से शिकायत, केंद्र और यूपी सरकार निशाने पर

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 03:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

ILO
ILO

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली राज्य समिति के 'सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन' (CITU) ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. 


CITU का आरोप है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के मौलिक अधिकारों और ट्रेड यूनियन अधिकारों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है.


ILO की 'फ्रीडम ऑफ एसोसिएशन' समिति को भेजी गई इस शिकायत में ट्रेड यूनियन ने कहा है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार संगठन बनाने की स्वतंत्रता, सामूहिक सौदेबाजी और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन कर रही हैं. 


CITU ने ILO से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इसे मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन मानने का आग्रह किया है. 


यूनियन के अनुसार, इन क्षेत्रों में श्रमिकों की आवाज को दबाने के लिए व्यवस्थित और व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP