मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

चीनी विदेश मंत्री ने ईरान पर हमले को बताया 'जंगल राज'

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 04:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

वांग यी चीन के विदेश मंत्री
वांग यी चीन के विदेश मंत्री

बीजिंग । डेस्क: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला है. चीन के वार्षिक राजनीतिक आयोजन 'दो सत्र' के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वांग यी ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों से शुरू हुआ यह युद्ध "कभी नहीं होना चाहिए था." 


उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि "ताकतवर मुक्का होने का मतलब यह नहीं है कि तर्क भी सही हो; दुनिया फिर से जंगल राज की ओर नहीं लौट सकती."

विज्ञापन


वांग यी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और ट्रेड वॉर पर भी अपनी बात रखी. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को दूर करने और अनावश्यक हस्तक्षेप को समाप्त करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना चाहिए. 


उल्लेखनीय है कि बीजिंग ने पहले भी ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की थी. 


वहीं, यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिमी देशों के दबाव को दरकिनार करते हुए वांग यी ने स्पष्ट किया कि रूस के साथ चीन के संबंध "अटल और अडिग" बने हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

36 मिनट पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
देश-विदेश

DRI ने पकड़ा 6.642 किग्रा एम्फेटामाइन, जमानत पर छूटा तस्कर फिर गिरफ्तार

2 घंटे पहले

शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

6 घंटे पहले

DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

6 घंटे पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP