अमरीका पर चीन ने लगाया 84% टैरिफ़
नई दिल्ली | डेस्क: अमरीकी के 104 फीसदी टैरिफ के बाद अब चीन ने भी अमरीका पर टैरिफ़ बढ़ा कर 84 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इससे पहले यह टैरिफ 43 फीसदी थी.
चीन के वित्त मंत्रालय का कहना है कि ये नए शुल्क 10 अप्रैल को चीन के स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होंगे.
इससे पहले अमेरिका ने एलान किया है था कि वो चीन पर 50 फ़ीसदी अतिरिक्त टैरिफ़ लगा रहा है. इसके साथ ही चीन पर कुल टैरिफ़ 104 फ़ीसदी हो गया था.
इससे पहले अमेरिका की ओर से लगाए गए 104 फ़ीसदी टैरिफ़ पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ़ का सामना करने के लिए चीन को अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मज़बूत करने चाहिए.
उन्होंने ये भी कहा कि एशियाई देशों को मिलकर एक बेहतर भविष्य के लिए काम करना होगा.