शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

चीन: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

C

CG Khabar

08 मई 2026, 05:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

आग
आग

बीजिंग । डेस्क: चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार तक मृतक संख्या 26 से बढ़कर 37 पहुंच गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है.


यह हादसा सोमवार, 4 मई को शाम करीब 4:40 बजे हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में हुआ था. लियुयांग को 'चीन की पटाखों की राजधानी' कहा जाता है, क्योंकि यहाँ से देश के 60% घरेलू बाजार और लगभग 70% निर्यात की आपूर्ति होती है.


रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर फिलहाल खोज और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए 51 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. प्रशासन अब घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP