छत्तीसगढ़: सुकमा में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया
सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 21 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. इन सभी पर 76 लाख का ईनाम घोषित था.
सरेंडर के समय नक्सलियों ने SLR, AK 47, BGL LAUNCHER, सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार पुलिस को सौंपे हैं.
इन नक्सलियों ने बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और एसपी किरण चव्हाण के समक्ष किया आत्मसमर्पण किया.