रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

26 लीटर कच्ची शराब और 50 KG महुआ जब्त

26 L कच्ची शराब और 50 KG महुआ जब्त

C

CG Khabar

23 जून 2025, 04:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

26 L कच्ची शराब और 50 KG महुआ जब्त
26 L कच्ची शराब और 50 KG महुआ जब्त

रायपुर । संवाददाता: राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है.


आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है. मदिरा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) को भी कब्जे में लिया गया. घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी टीम ने दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर तथा नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है.

विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 350 पाव और 27 बोतल विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई. यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी. एक और अन्य मामले में मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया. 


सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है. 


होटल, ढाबा और मदिरा दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है. अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए सभी वृत्त प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ करने की तैयारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP