गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: दिव्यांगजनों के लिये रोजगार के अवसर

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 04:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

वैकेंसी
वैकेंसी

रायपुर । संवाददाता: 7 जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिये मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है. जहां 20 निजी संस्थानों में 100 से अधिक दिव्यांगजनों की नियुक्ति के लिये साक्षात्कार होगा.


इस प्लेसमेंट कैंप में 20 विभिन्न निजी क्षेत्र की राइस मिल, पेट्रोल पम्प, स्पंज आयरन, वेयर हाऊस आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की भर्ती की जायेगी. इनका कार्यक्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर होगा.

विज्ञापन


विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक का मासिक वेतनमान दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये रोजगार संबंधी परामर्श, पंजीयन तथा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है.


विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा के लिये रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यंग इंडिया के तत्वाधान में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जुलाई को शासकीय आईटीआई सड्डू रायपुर में किया जायेगा. इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉ. शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा.


इस अवसर का लाभ उठाने के लिये रायपुर जिले सहित आसपास के 18 से 40 वर्ष तक के योग्य दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं. 


अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP