शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया सेन्ट्रल स्कूल

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2025, 05:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सेन्ट्रल स्कूल, रायपुर
सेन्ट्रल स्कूल, रायपुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग में नया सेन्ट्रल स्कूल खुलेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने इसके की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है.


यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी. 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. 


उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल आरंग क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि आस-पास के ग्रामीण अंचलों में भी शिक्षा की नई चेतना जागृत करेगा.


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी अंचलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्कूलों के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. 


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया युग प्रारंभ हो रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP