रायगढ़: पुत्र ने पिता की हत्या की
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुत्र ने नशेड़ी पिता को मौत के घाट उतार दिया है. जब पिता शराब के नशे में घर आकर पुत्र से झगड़ा कर रहा था तभी पुत्र ने पिता की गर्दन पर टांगी से वार कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बकेली गांव में घटना घटी है. पिता संतोष गबेल शराब पीने का आदि था. 8 जुलाई की रात वह नशे में टांगी लेकर घर आया तब पुत्र कुस कुमार गबेल खाना खा रहा था. पिता-पुत्र में विवाद हो गया.
उसी समय पुत्र ने पिता के गर्दन पर टांगी से तीन-चार वार कर दिया. पिता जमीन पर गिर गया.
उसे खरसिया के शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.