पेण्ड्रा में सड़क दुर्घटना में 3 मृत
पेण्ड्रा में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 मृत
बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
यह हादसा शनिवार रात गौरेला-शहडोल मुख्य सड़क पर बंधमुड़ा बैरियर के पास, गौरेला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुआ.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार लोग रक्षा बंधन का उत्सव मनाने के बाद मोटरसाइकिल पर सैर के लिए निकले थे.
अधिकारी ने कहा कि आसपास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पर आवारा मवेशी से टकराने के बाद नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण मोटरसाइकिल गिर गई.
दुर्घटना में दुर्गावती और सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर नामक एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
मृतक सभी 20-25 वर्ष की आयु के थे और खदगवां पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले थे.
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य पीड़ित, सुरेश, गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.