शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

महासमुंद: आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 01:48 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दो आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और परिजनों ने पत्थरों, ईंटों और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 


पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन


यह घटना शनिवार शाम पचरी गांव की है, जहां पुलिस की टीम आबकारी मामले में फरार आरोपी विजय मार्कंडेय और विनोद मार्कंडेय को गिरफ्तार करने पहुंची थी. 


जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया, उन्होंने शोर मचाकर परिजनों और पड़ोसियों को उकसाया. 


देखते ही देखते आरोपियों के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और सरियों से पुलिस पर हमला बोल दिया. इस पथराव में थाना प्रभारी के सिर, गले और सीने में गंभीर चोटें आई हैं. 


भीड़ ने पुलिस वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को काबू में किया और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP