खैरागढ़: सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई है. वन विभाग के डिप्टी रेंजर का नाम सुनील सिंह चंदेल था.
मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह मोटर साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे. पाड़ादाह पार करने के बाद साल्हेवारा बांध के जैसे ही वे पहुंचे, सामने से आ रही मालवाहक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी.
सुनील सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.
जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सुनील सिंह में दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा जांच जारी है.