शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में फिर खराब दवा सप्लाई

कवर्धा में शिकायत मिलने पर दवा को “क्वारंटाइन” किया गया

C

CG Khabar

30 अक्टू. 2025, 03:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

दवाईयां
दवाईयां

रायपुर । संवाददाता: राज्य औषधि भंडार, कवर्धा में की गई नियमित जांच के दौरान ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट (ड्रग कोड - SP1978) की कुछ टैबलेट्स को लेकर शिकायतें मिली है. जानकारी मिलते ही CGMSC ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बैचों की सप्लाई रोक दी है. 


बता दें कि ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट मुख्यतः पेट के संक्रमण तथा अन्य संक्रमण के रोग में एंटीबायोटिक के रूप में दी जाती है. बाजार में तथा अस्पतालों में इस कॉम्बिनेशन की दवा का धड़ल्ले से उपयोग किया जाता है.


छत्तीसगढ़ के सभी जिला भंडारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉक की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें. साथ ही, संबंधित दवाओं को री-टेस्टिंग (पुनः जांच) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


सावधानी के तहत इन बैचों को “क्वारंटाइन” में रखा गया है और किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इनकी आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है. जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इन दवाओं के उपयोग पर रोक रहेगी.


CGMSC ने कहा है कि मरीजों को केवल अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए संस्था लगातार जांच और निगरानी कर रही है.


गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में कई दवायें तथा सर्जिकल उपकरण खराब क्वालिटी की पाई गई थी. जिसके कारण उन्हें वापस मंगवा लिया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP