शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर में दो माओवादियों का आत्मसमर्पण

C

CG Khabar

31 मार्च 2026, 07:47 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली
नक्सली

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार को दो सक्रिय नक्सलियों, हिड़मे और शंकर, ने पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक के पास से एके-47 (AK-47) राइफल बरामद की गई है, जिसे सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने माओवादी विचारधारा से मोहभंग होने और क्षेत्र में बढ़ते विकास कार्यों को देखते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन


सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े हथियार डंप का पर्दाफाश करते हुए एके-47 और इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. 


समयसीमा समाप्त होने से पहले हो रहे ये आत्मसमर्पण और बरामदगी छत्तीसगढ़ में बदलती जमीनी हकीकत का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP