कबीरधाम: गाड़ी खाई में गिरी, 5 की मौत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 5 मजदूरों की मौत हो गई है तथा 3 लोग घायल हो गये हैं.
कबीरधाम के कुकदूर थाना क्षेत्र के गांव आगरपानी के पास यह हादसा हुआ है. गाड़ी मध्यप्रदेश के शहडोल से पंडरिया आ रही थी.
इसमें सवार 5 मजदूरों की मौत हो गई है. घटना स्थल पहाड़ी होने के कारण शवों तथा घायलों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.
मिली जानकारी के अनुसार घाट में 50 फीट गहरी खाई है. कुछ मजदूर फंसे हुये हैं उन्हें निकालने के लिये रेस्क्यू किया जा रहा है. घायलों को कुकदूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
3 घायलों की हालत गंभीर है उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है.