सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर पुलिस ने बिहार से नाबालिग लड़की को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 01:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाने वाले एक गंभीर मामले का भंडाफोड़ हुआ है. नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का प्रलोभन देकर बिहार ले जाने वाले 21 वर्षीय युवक, अविनाश कुमार साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


जशपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में दबिश देकर न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि लापता नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है.

विज्ञापन


पूरी घटना की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी, जब पीड़िता हमेशा की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी. शाम तक उसके वापस न लौटने पर चिंतित परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. 


अंततः 23 जनवरी को पीड़िता के पिता ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.


डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स का विश्लेषण किया, तो सुराग बिहार की ओर इशारा करने लगे. 


मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम बिहार पहुंची और आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की. पूछताछ के दौरान यह कड़वा सच सामने आया कि आरोपी और पीड़िता के बीच संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुआ था. 


आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने साथ भागने के लिए मजबूर किया और बिहार ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.


बरामदगी के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयानों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 और बीएनएस की अन्य गंभीर धाराएं (87, 61(2), 96) जोड़ी गईं. 


जशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से एक बार फिर सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

13 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP