शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में तीन मंजिला मकान ढहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 08:39 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

मकान धंसा
मकान धंसा

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. चार दिनों से जारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे लोग दहशत में हैं. 


बुधवार रात को जगदलपुर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में एक पुराना तीन मंजिला मकान अचानक धंस गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.


घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, महापौर और निगम कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे. 


रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पीड़ित परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें राहत शिविरों में भेजा गया. 


मकान के धंसने से आसपास के क्षेत्र में भी खतरे की आशंका बनी हुई है.


लगातार बारिश के बाद अब स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है. सड़कों पर जमा पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है. 


हालांकि, बाढ़ के कारण कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनका सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है. 


प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP