शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों के तबादले

C

CG Khabar

21 अग. 2026, 01:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

IFS
IFS

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 9 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को तबादला कर दिया गया है. सौरभ सिंह ठाकुर, उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैंकुंठपुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व के पद पर अंबिकापुर तबादला कर दिया गया है.


वहीं, दिनेश कुमार पटेल, वन उप संरक्षक, मोहला को उप संचालक, अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व, लोरमी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है.


गणेश यूआर, उप संचालक, अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व, बिलासपुर को वन मंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अचानकमार्ग अमरकंटक बायोस्फिर रिजर्व, बिलासपुर का पद दे दिया गया है.


अभिनव कुमार, वन उप संरक्षक, मुंगेली को वन उप संरक्षक, मोहला के पद पर तबादला कर दिया गया है.


इसी तरह से नवीन कुमार, संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक, पश्चिम भानुप्रतापपुर भेज दिया गया है.


गौतम पादीभर, उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वन मंडल से संचालक को संचलक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर भेज दिया गया है.


सुश्री श्वेता कम्बोज, उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर से बैकुण्ठपुर में उप संचालक, गुरूघासी दास टाइगर रिजर्व के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है.


सुमेध संजय सुरवणे, उप वनमंडलाधिकारी सुकमा वनमंडल को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर भेज दिया गया है.


तन्मय कौशिक, उप मंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल को मुंगेली में वन उप संरक्षक के पद पर तबादला कर दिया गया है.


वहीं, सुश्री स्टायलो मंडावी, प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रवती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर को विभाग के आदेश दिनांक 08-08-2026 के पालन में उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यग्रहण करने के दिनांक से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभार से मुंक्त होंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP