रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

धान बेचने पूर्व विधायक भी हो रहे परेशान- भूपेश बघेल

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी की सुस्त रफ्तार और किसानों की परेशानियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान सरकार पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धान उत्पादन करने वाले किसानों को अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है, जबकि अधिकारी मनमाने ढंग से राज चला रहे हैं.


बघेल ने बालोद पहुंचकर कहा कि यह जिला प्रदेश में सबसे कम धान खरीदी वाले जिलों में दूसरे स्थान पर है. यहां तक कि भाजपा की पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू को भी 200 कट्टा धान बेचने के लिए पूरे दिन खरीदी केंद्र में इंतजार करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पहले तो किसानों को टोकन ही नहीं दिए गए और बाद में जब टोकन जारी हुए, तो जबरन रकबा समर्पण करवाया गया.

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की स्थिति पर गहरा दुख जताते हुए पूछा कि क्या धान उगाना कोई अपराध है? क्या किसान सरकार के खजाने पर डाका डाल रहे हैं? उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों की यह हालत है तो आम किसानों का क्या होगा. घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करवाने के बाद भी कई किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं.


भूपेश बघेल ने सरकार से मांग की कि अभी भी समय बाकी है, दोबारा सत्यापन करवाएं, फोटो लें, टोकन जारी करें और बाकी बचे किसानों का धान खरीद लें. अन्यथा किसान अपना उत्पाद लेकर कहां जाएंगे, यह सवाल उन्होंने उठाया. उन्होंने इस पूरे मामले को किसानों के साथ गंभीर अन्याय करार दिया और तत्काल सुधार की अपील की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP