रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर मनोज राजपूत गिरफ्तार

C

CG Khabar

12 फ़र. 2026, 08:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

मनोज राजपूत
मनोज राजपूत

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि के विरोध में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता व बिल्डर मनोज राजपूत को हिरासत में ले लिया है. पिछले साल एक दिसंबर को पटेल चौक पर मनोज राजपूत के नेतृत्व में प्रॉपर्टी डीलरों और किसानों ने बीएसएनएल कार्यालय के समीप सड़क जाम कर धरना दिया था.


पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा जारी रखा और पुलिसकर्मियों पर पानी के पैकेट फेंके, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे.

विज्ञापन


मामले में पहले ही विक्की चंद्राकर, राकेश यादव, दिनेश पांडेय और जितेंद्र बत्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है. मनोज राजपूत लंबे समय से फरार चल रहे थे, लेकिन अब सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें सफलतापूर्वक पकड़ लिया. 


पुलिस अब शुभम सिंह राजपूत, यशवंत राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी और गीतेश ठाकुर सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.


प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और पुलिस के साथ हाथापाई के कारण मामला गंभीर हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP