रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवविवाहिता की आत्महत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 सित. 2025, 09:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

प्रीति सिंह
प्रीति सिंह

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता प्रीति सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति मुकेश सिंह, सास, ससुर और एक अन्य महिला रीता उर्फ योगिता दुबे को गिरफ्तार किया है. 


प्रीति की मौत के बाद पुलिस को उनके मोबाइल में एक धमकी भरा ऑडियो मिला, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि मुकेश सिंह, जो सेना में जवान है, का रीता के साथ अवैध संबंध था. 


रीता, मुकेश और उसके परिवार की आर्थिक मदद भी करती थी. इस रिश्ते का विरोध करने पर प्रीति को पति, सास और ससुर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था. 

तंग आकर प्रीति ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और ऑडियो साक्ष्य के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP