शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

67 साल के प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका की हत्या की

बुढ़ापे का प्यार, प्यार में जलन और जवान प्यारी की हत्या

C

CG Khabar

24 अग. 2025, 07:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

जगन्नाथ आरोपी
जगन्नाथ आरोपी

धमतरी । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 67 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार को करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में हुई. आरोपी, जिसका नाम जगन्नाथ मार्कण्डे है, ने अपनी प्रेमिका पुष्पा मार्कण्डे पर उसकी बेवफाई के शक में चाकू से हमला किया. जगन्नाथ, जो पेशे से किसान है, हसदा गाँव का निवासी है.


बच्चे को भी लगी चोट


जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम पुष्पा अपने बच्चे को गोद में लेकर यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र की ओर जा रही थी. इसी दौरान जगन्नाथ ने पहले से योजना बनाकर उस पर हमला कर दिया. उसने पुष्पा की पीठ और पेट पर कई बार चाकू से वार किया. अपनी माँ को बचाने की कोशिश में बच्चा भी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गाँव वालों की मदद से दोनों घायलों को मगरलोड अस्पताल ले जाया गया. वहाँ डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे का इलाज जारी है.


जेल में पति, प्रेमी से बढ़ी नजदीकी


सीएसपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि पुष्पा का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है. इस दौरान जगन्नाथ मार्कण्डे अक्सर पुष्पा के घर जाता था और उसकी मदद करता था. इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. हालांकि, जगन्नाथ को शक था कि पुष्पा का किसी और व्यक्ति के साथ भी संबंध है. इस शक के चलते उसने पुष्पा की हत्या करने का कदम उठाया.


कानूनी कार्रवाई


पुलिस ने इस मामले में आरोपी जगन्नाथ मार्कण्डे के खिलाफ धारा 103 और 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जाँच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP