रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

घुन लगा चावल बनेगा आदिवासी बच्चों का निवाला

C

CG Khabar

01 जन. 2026, 08:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

घुन लगा चावल
घुन लगा चावल

दंतेवाड़ा । संवाददाता: दंतेवाड़ा ज़िले के गीदम वेयर हाउस में 30 हजार क्विंटल चावल में घुन लग चुका है. जैसे ही यह ख़बर आला अधिकारियों तक पहुंची उनके कान खड़े हो गए. गोदाम नंबर 6 और गोदाम नंबर 7 में रखे हजारों बैग में साबुत नहीं है. इसकी साफ़ सफाई के लिए 50 से अधिक महिला पुरुष मजदूरों को लगाया गया है. 


आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस चावल की कीमत 20 करोड़ से भी अधिक है. अब इसी चावल की साफ सफाई हो रही और दोबारा से पैकिंग की जा रही है. बताया जा रहा है इस चावल को जल्द से जल्द ज़िले भर के सोसाइटी में सप्लाई किया जाएगा साथ ही सुकमा, बीजापुर , दंतेवाड़ा के गोदामों में भी रखवाया जाएगा. 

विज्ञापन


इतना ही नहीं सोसाइटियों के माध्यम से दक्षिण बस्तर के पोटा केबिन और आश्रमों में भी यह चावल पहुंचेगा. यहां आदिवासी बच्चों की थाली में घुन लगा चावल निवालों के रूप में परोसा जायेगा. 


वेयर हाउस में साफ सफाई करने में जुटे मजदूर अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना लगे हुए है. मुंह में कपड़ा बांधकर चावल में लगी कीड़ों को बिन्न रहे साथ ही जाली के माध्यम से साफ़ कर रहे हैं. 


पत्रकारों ने इनसे जब पूछा कि इस चावल को किया घर में बनाकर खा सकते हो तो बड़े ही उदास और मायूस चेहरा कर बोले सहाब हम गरीबों के हिस्से में यही चावल आता है. सरकार जैसा देगी वैसा ही खाना पड़ेगा यदि नहीं खायेंगे तो जिएंगे कैसे ?


 वेयर हाउस के गोदाम नंबर 06 और 07 में 30 हजार क्विंटल चावल की बर्बादी के पीछे घोर लापरवाही वेयर हाउस प्रभारी की उजागर हो रही है.


गोदाम में रखे चावल का वैज्ञानिक पद्धति से रख रखाव नहीं किया गया. चावल और गोदाम को उपचारित करने के लिए जिन दवाओं का इस्तेमाल होना था वे किया ही नहीं गया. 


नॉन कार्यालय के अधिकारियों ने वेयर हाउस से चावल लेने से साफ़ इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा इस चावल का नॉन कार्यालय से एक पैसे का भुगतान नहीं किया जायेगा. इतना ही नहीं नॉन कार्यालय के अधिकारियों ने सुकमा , बीजापुर और दंतेवाड़ा के प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्राचार कर अवगत करा दिया है.


वेयर हाउस में सुकमा बीजापुर और दंतेवाड़ा का करीब सात माह का चावल रखा हुआ था. इस चावल का एक भी दाना सुरक्षित नहीं बचा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP