शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

तालाब में कमल तोड़ने गए CSVTU डिप्टी रजिस्ट्रार की डूबने से मौत

C

CG Khabar

05 सित. 2025, 08:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

शव
शव

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के पतोरा गांव में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.


डॉ. चंद्राकर, जो रायपुर के निवासी थे और चार साल से CSVTU भिलाई में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, ड्यूटी के बाद मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के साथ उतई में एक प्लॉट का निरीक्षण करने गए थे. 


वापसी के दौरान पतोरा गांव के तालाब में कमल के फूल देखकर उन्होंने कार रोकी और फूल तोड़ने तालाब में उतर गए. 


उन्होंने CFO को भरोसा दिलाया कि उन्हें तैरना आता है, लेकिन तालाब में उनका पैर कमल के तनों में उलझ गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए.


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तालाब से निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का हाल ही में गहरीकरण किया गया था, जिसे मुरूम माफियाओं ने जरूरत से ज्यादा गहरा कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.


डॉ. चंद्राकर की स्थाई नियुक्ति जगदलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में थी. उनकी असामयिक मृत्यु से विश्वविद्यालय और शिक्षा जगत में शोक की लहर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP