शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में शिवलिंग खंडित करने वाला युवक गिरफ्तार

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 03:57 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गिरफ्तार
गिरफ्तार

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक मंदिर के शिवलिंग को खंडित करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार रात अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया.


पुलिस के अनुसार, आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 299 (धर्म का अपमान) और 351(2) (आपराधिक डराना-धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और उसकी पान की दुकान पर पथराव किया तथा दुकान में आग लगाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया.


स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP