शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में भीषण रोड एक्सीडेंट

C

CG Khabar

08 अक्टू. 2025, 09:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बीजापुर रोड एक्सीडेंट
बीजापुर रोड एक्सीडेंट

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बारदेला और माटवाड़ा के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में बस में सवार कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जिनमें 5 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग -63 पर जांगला और बरदेला के बीच हुआ. तेज रफ्तार में सामने से आ रही बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं

विज्ञापन


इस बस में कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी सवार थे. घटना जांगला थाना क्षेत्र की है. जांगला थाना पुलिस के मुताबिक जय भवानी यात्री बस बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर सफर कर रही थी. 


जांगला के बरदेला मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़त हो गई. बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जिसमें 15 से अधिक यात्री इस हादसे में घायल हो गए.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही डॉक्टरो की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल में पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को भैरमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. 


जहाँ से उन्हें बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया. डॉक्टरो के मुताबिक घायलों में 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. 


उनके सिर में गंभीर चोटे आई है. जिसमें दो ग्रामीण महिलाएं भी शामिल है. सभी का ईलाज किया जा रहा है.


इधर जांगला थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को अपने हिरासत में ले लिया है. इस घटना में ट्रक ड्राइवर को हल्की चोट लगी है. लेकिन यात्री बस में सवार यात्रियों को काफी नुकसान पहुंला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP