शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: जूठा भोजन परोसने के मामले में कठोर कार्रवाई

C

CG Khabar

06 अग. 2025, 01:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

निलंबन
निलंबन

रायपुर । संवाददाता: बलौदाबाजार के स्कूल में 84 बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है. स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है वहीं तीन अन्य शिक्षकों की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि को रोका गया है.


गौरतलब है कि इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी सवतः संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को 19 अगस्त 2025 तक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है. यह आदेश कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर जारी किया.


हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, इन 4 बिंदुओं पर

1. क्या सभी बच्चों को समय पर वैक्सीन दी गई?

2. जिम्मेदार शिक्षकों एवं स्व-सहायता समूह पर क्या कार्रवाई हुई?

3. प्रभावित बच्चों को मुआवजा मिला या नहीं?

4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने क्या व्यवस्था की गई है?


राज्जाय सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई क़ो रसोईयो द्वारा बनाये गये मध्यान्ह भोजन की सब्जी क़ो आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिये जाने के बाद भी रसोइया एवं प्रधानपाठक द्वारा जानबूझकर परोसे जाने की शिकायत को छुपाने क़ा प्रयास किया गया और 84 बच्चों क़ो मध्यान्ह भोजन सेवन पश्चात् गुपचुप तरीके से एंटी रेबीज़ टीका भी लगवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई. 


इस घटनाक्रम मे संस्था में स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक नेतराम गिरि एवं शिक्षक एल बी वेदप्रकाश पटेल क़ो प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने तथा कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.


निलंबन अवधि में प्रधानपाठक नेतराम गिरि व शिक्षक वेदप्रकाश पटेल का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिमगा नियत किया गया है.


इसके साथ ही संस्था में पदस्थ शिक्षक एलबी रविलाल साहु, शिक्षक एलबी नेमीचंद बघेल एवं शिक्षक एलबी नामप्यारी ध्रुव के द्वारा जानबूझकर तथ्य क़ो छिपाने हेतु सहयोग करने के कारण आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोका गया है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP