शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद: आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 01:24 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम फरदफोड़ में शुक्रवार दोपहर एक शख्स ने पहले महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नृशंस हत्या की और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया. आरोपी लखन देवांगन (57) कुछ समय पहले ही दुष्कर्म के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे जब आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे और सहायिका मौजूद थे, तब आरोपी अचानक वहां पहुंचा. उसने दहशत फैलाकर बच्चों और सहायिका को जबरन केंद्र से बाहर निकाल दिया और कमरे को भीतर से बंद कर लिया. 


इसके बाद आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन (54) पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और दोनों शवों को बरामद किया. शुरुआती जांच में पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा सुनियोजित हत्याकांड मान रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP