शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी संजय यादव गिरफ्तार

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 03:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

रेप
रेप

बैंकुंठपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.


मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पिता ने 9 फरवरी को जनकपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, आरोपी संजय यादव ने 7 फरवरी को नाबालिग को शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. वहां उसने लड़की को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. 

विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए गाली-गलौज की और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी.


घटनाक्रम की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जब लड़की घर से गायब हुई, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. 


8 फरवरी को खोजबीन करते हुए परिजन आरोपी संजय यादव के घर पहुंचे. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नाबालिग आरोपी के घर से बाहर निकली, जिसके बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई. 


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP