रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना पुणे से गिरफ्तार

C

CG Khabar

21 जन. 2026, 12:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

दीप सिन्हा
दीप सिन्हा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में लंबे समय से ऑनलाइन जुआ का जाल बिछाने वाले मुख्य आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को सरगुजा पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से गिरफ्तार कर लिया है. करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन में शामिल यह शातिर अपराधी करीब डेढ़-दो साल से फरार चल रहा था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था.


यह मामला मई 2024 का है, जब अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि जयस्तंभ चौक क्षेत्र में एक मकान से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चल रही है. 

विज्ञापन


छापेमारी में पुलिस ने अमित मिश्रा, शुभम केशरी समेत कई लोगों को पकड़ा, जबकि मुख्य सरगना आयुष सिन्हा मौके से भाग निकला. पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और सट्टे से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे.


जांच से खुलासा हुआ कि गिरोह 'स्काई एक्सचेंज' जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट मैचों, खासकर आईपीएल पर सट्टा लगवाता था. आरोपी दूसरों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाते और इनके माध्यम से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करते थे. 


पुलिस ने जुआ अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 120बी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.


फरार आरोपी की तलाश में सरगुजा एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली थाने की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आयुष सिन्हा का ठिकाना पुणे में पता लगाया. 


वहां पहुंचकर पुलिस ने उसे दबोच लिया और अंबिकापुर लाकर पूछताछ की. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP