शुक्र, 27 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: ठेका कर्मियों को 2% सालाना इंक्रीमेंट, 40+ वालों का मुफ्त हेल्थ चेकअप अनिवार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने 'व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा नियम, 2026' का मसौदा तैयार किया है, जिसमें ठेका श्रमिकों को सालाना 2% इंक्रीमेंट, 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मियों की वार्षिक मुफ्त मेडिकल जांच और रात्रि पाली में महिला कर्मचारियों के लिए सख्त सुरक्षा मानकों को शामिल किया गया है.

C

CG Khabar

26 नव. 2026, 06:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 154

ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ेगा, मुफ्त हेल्थ चेकअप व नाइट शिफ्ट सुरक्षा
ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ेगा, मुफ्त हेल्थ चेकअप व नाइट शिफ्ट सुरक्षा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और श्रमिकों के आर्थिक व स्वास्थ्य हितों को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का मसौदा तैयार किया है. प्रस्तावित 'व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा नियम, 2026' के नियम 38 के अंतर्गत अब शाम सात बजे के बाद और सुबह छह बजे से पहले की रात्रि पाली में महिला कर्मचारियों से काम लेने के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं. 

इस अवधि में ड्यूटी लगाने से पूर्व नियोक्ता को निर्धारित फॉर्म-19 में महिला कर्मी की लिखित सहमति लेनी होगी. साथ ही, नियोक्ता के लिए महिला कर्मचारियों को घर तक लाने-ले जाने हेतु परिवहन सुविधा, कार्यस्थल पर उचित रोशनी, विश्राम कक्ष, आश्रय स्थल और रात में बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा. 

सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में शिकायत पेटी लगाने और प्रमुख जगहों पर स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं महिला सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करना भी जरूरी किया गया है.

आर्थिक मोर्चे पर भी प्रस्तावित नियमों के तहत श्रमिकों को बड़ी राहत दी गई है. नियम 123 के अनुसार, किसी ठेकेदार के अधीन आपसी सहमति से तय शर्तों पर नियमित रूप से कार्यरत ठेका श्रमिकों को प्रतिवर्ष न्यूनतम दो प्रतिशत वेतन वृद्धि पाने का अधिकार मिलेगा. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल नियमित रूप से नियोजित ठेका कर्मियों को ही मिलेगा, सभी श्रेणी के ठेका श्रमिकों पर यह स्वतः लागू नहीं होगा.

औद्योगिक कारखानों, भवन निर्माण और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए नियम 5 में विशेष प्रावधान किए गए हैं. इसके तहत 40 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक कर्मचारी का हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराना नियोक्ता की जिम्मेदारी होगी. 

यह जांच किसी योग्य चिकित्सा विशेषज्ञ से निर्धारित प्रारूप में करानी होगी, जिसके बाद चिकित्सा प्रमाणपत्र की एक-एक प्रति नियोक्ता और कर्मचारी को दी जाएगी. नियोक्ताओं को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के माध्यम से भी यह वार्षिक जांच कराने का विकल्प दिया गया है. राज्य सरकार ने श्रमिकों की सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन नए नियमों का खाका तैयार किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया
छत्तीसगढ़

NMDC प्रबंधन ने जनरल मैनेजर HR सुधांशु वर्मा को निलंबित किया

46 मिनट पहले

Bhilai MBBS Student Suicide
छत्तीसगढ़

भिलाई: दो विषयों में बैक आने से परेशान MBBS छात्र ने पीजी में की आत्महत्या

58 मिनट पहले

बालूद के 'छू लो आसमान' छात्रावास में छात्र की मौत
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: अधीक्षक ने एक दिन पहले फोन कर कहा- बेटे को ले जाओ, दूसरे दिन मिली मौत की खबर

6 घंटे पहले

मानक पटेल की कवर्धा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

कवर्धा: ऑपरेटर ने गलत गांव की काटी बिजली, ट्रांसफार्मर सुधारने चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत

8 घंटे पहले

जम्मू में नशे की बड़ी खेप के साथ छत्तीसगढ़ के 6 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जम्मू में नशे की बड़ी खेप के साथ छत्तीसगढ़ के 6 तस्कर गिरफ्तार

8 घंटे पहले

Chhattisgarh Anemia Report- बच्चों में देश में सर्वाधिक एनीमिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 5 से 9 साल के बच्चों में देश में सबसे ज्यादा खून की कमी, ICMR-NIN सर्वे रिपोर्ट

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP