शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बीजापुर में PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 01:11 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

निलंबन
निलंबन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन बड़े अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिराई है. उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्रीअरुण साव के निर्देश के बाद विभाग ने एक कार्यपालन अभियंता (EE) और दो अनुविभागीय अधिकारियों (SDO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


यह कार्रवाई बीजापुर जिले के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुई वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के चलते की गई है. इस मामले में गंगालूर थाने में अपराध दर्ज किया गया था. पुलिस विवेचना के दौरान इन अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने और गिरफ्तारी होने के बाद शासन ने यह सख्त कदम उठाया है.


निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:


हरनारायण पात्र: कार्यपालन अभियंता (EE), सुकमा संभाग.


प्रमोद सिंह तंवर: अनुविभागीय अधिकारी (SDO), उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर.


संतोष दास: अनुविभागीय अधिकारी (SDO), सेतु उपसंभाग जगदलपुर.


मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में इन तीनों अधिकारियों का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर तय किया गया है. नियमानुसार, निलंबन के दौरान इन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा.


डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP