शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के समय में बदलाव

C

CG Khabar

19 दिस. 2025, 05:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेलवे
रेलवे

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब आधार सत्यापितआईआरसीटीसी अकाउंट के जरिए टिकट बुक करने की समय सीमा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है. 


वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, यात्री सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ही आधार सत्यापित अकाउंट का उपयोग कर पाते थे, लेकिन आगामी 29 दिसंबर से इस समय को बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाएगा. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को अब टिकट बुकिंग के लिए कुल चार घंटे का समय मिलेगा.

विज्ञापन


विस्तार की यह प्रक्रिया यहीं नहीं रुकेगी. अगले वर्ष 5 जनवरी से आधार सत्यापित उपयोगकर्ता सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यानी कुल आठ घंटे टिकट बुक कर सकेंगे. 


वहीं, 12 जनवरी से इस सुविधा को पूरे दिन के लिए लागू करते हुए रात 12 बजे तक बढ़ा दिया जाएगा. 


रेलवे का मुख्य उद्देश्य उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम कसना है जो फर्जी आईडी के जरिए थोक में टिकट बुक कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को 'नो रूम' या वेटिंग लिस्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 


तत्काल टिकटों के बाद अब सामान्य आरक्षित टिकटों के लिए भी आधार की अनिवार्यता और बढ़ी हुई समय सीमा से वास्तविक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP