गुरू, 22 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में नहर से बरामद हुआ डूबे युवक का शव

रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र में विजयादशमी के दिन नहर में डूबे युवक दीपांशु गुप्ता का शव पुलिस और NDRF ने बरामद कर लिया है. इसी दौरान थोड़ी दूरी पर एक और अज्ञात सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

C

CG Khabar

22 अक्टू. 2026, 07:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

पानी में डूबा
पानी में डूबा

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोतरारोड थाना अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा और रहस्यमयी मामला सामने आया है. विजयादशमी की शाम नहर में बहे 20 वर्षीय युवक दीपांशु गुप्ता की तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को बुधवार सुबह सफलता मिली, जब उसका शव पानी से बाहर निकाला गया. 

हालांकि, इस तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर कृष्णापुर के पास एक और शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

दूसरे मिले शव की स्थिति बेहद खराब और सड़ी-गली होने के कारण तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है. पुलिस प्रशासन ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात शव की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खैरपुर का रहने वाला दीपांशु गुप्ता (पिता कृष्ण कुमार गुप्ता) पेशे से ऑटो चालक था. मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ नहर के पास गया हुआ था. जब उसके दोस्त नहर के पानी में नहा रहे थे, तब दीपांशु किनारे पर ही खड़ा था. इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया. 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया था, जिसे रात के अंधेरे के कारण रोकना पड़ा था. बुधवार सुबह दोबारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में दीपांशु का शव बरामद कर लिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बलरामपुर- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: ताले में बंद मिला अस्पताल, एंबुलेंस के अंदर गूंजी नवजात की किलकारी

29 मिनट पहले

बस्तर दशहरा File Photo
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बस्तर दशहरा के दौरान बड़ा हादसा, रथ खींचने के दौरान 1 की मौत से मचा हंगामा

54 मिनट पहले

जर्मनी में पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत झा
छत्तीसगढ़

69 अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतने वाले पैरा रेसलर श्रीमंत झा को सरकारी नौकरी का इंतजार

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कार्यरत शिक्षकों के लिए अब TET अनिवार्य

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या वीडियो
छत्तीसगढ़

बीजापुर: पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

13 घंटे पहले

चंंडीगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़

चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी दीपक मित्तल की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP