रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जेल से रिहा ननों के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

जमानत पर रिहा ननों के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष

C

CG Khabar

02 अग. 2025, 11:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

ननों की जमानत
ननों की जमानत

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की दुर्ग जेल में कथित धर्मांतरण व मानव तस्करी के आरोप मेंं बंद केरल की दो ननों को शनिवार को जमानत मिल गई. रिहा होते ही दोनों ननों का भाजपा और कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया.


ननों के स्वागत के लिए भाकपा सांसद पी.संतोष कुमार और केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी अन्य नेताओं के साथ पहुंचे. इस घटना से छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार घिरती हुई दिख रही है.

विज्ञापन


मामले को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. ये पूरी कार्रवाई भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में हुई है. वहीं केरल भाजपा इन दोनों ननों को निर्दोष बता रही थी.


ऐसे में भाजपा अब बचाव की मुद्रा में नज़र आ रही है. हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी को अवसरवादी बताते हुए इसे चुनावी रणनीति करार दिया है.

बजरंग दल की शिकायत पर हुई थी कार्यवाही

केरल की दो नन को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में बजरंग दल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था.


इसके साथ ही एक आदिवासी युवक को भी जेल में बंद किया गया था. तीनों को बिलासपुर की एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी. कोर्ट ने तीनों को 50 हजार बॉन्ड जमा कराने का आदेश दिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP