शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: दो मजदूरों की 11 केवी की करंट लगने से मौत

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 08:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

करेंट से मौत
करेंट से मौत

बिलासपुर । संवाददाता: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा नगर में मंगलवार शाम 11 केवी हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई. मृतकों की पहचान सरकंडा के अशोक नगर निवासी भूपेंद्र साहू (45) और रवि बंजारे (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.


कस्तूरबा नगर में अनूप सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत पर शाम करीब चार बजे निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान दोनों मजदूर मकान से सटकर गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए. तेज करंट की चपेट में आने से भूपेंद्र और रवि बुरी तरह झुलस गए. 


हादसे के बाद एक मजदूर का शव छत पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा शव बिजली की लाइन के पास दीवार के सहारे लटका रह गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस तथा विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची.


प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि निर्माणाधीन भवन के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संबंध में सुरक्षा मानकों और तय नियमों का पालन किया गया था या नहीं. 

जांच में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP