एक मिनट में सब खत्म! बिहार में मिला खतरनाक विषैला सांप
पटना । डेस्क: बरसात के मौसम में सांपों का आतंक बढ़ जाता है. ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग सांपों के डर के साये में जी रहे हैं. हाल ही में बिहार में एक ऐसे जहरीले सांप का पता चला है, जिसके काटने पर न तो दर्द होता है और न ही इसका अहसास होता है. यह सांप एक मिनट के भीतर शरीर में जहर फैला देता है, जिससे कुछ ही पलों में इंसान की मौत हो सकती है.
यह खतरनाक सांप बिहार में पाया गया है. अब तक इस प्रजाति के केवल दो सांपों का पता चला था, लेकिन हाल ही में इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है. इससे वन्यजीव संरक्षक उत्साहित हैं, लेकिन स्थानीय लोग डर के माहौल में हैं.
समाचार माध्यमों के अनुसार, 21 सितंबर 2014 को पटना में इस जहरीले सांप को पहली बार देखा गया था. नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि इस सांप का नाम वाल्स क्रेट है. यह एक अत्यंत दुर्लभ और जहरीला सांप है.
जानकारी के अनुसार, बिहार में अब तक दो वाल्स क्रेट सांपों का पता चला था, जिनमें से एक पश्चिम चंपारण जिले में मिला था. इनमें एक कॉमन क्रेट और दूसरा बैंडेड क्रेट था. हाल ही में इस प्रजाति का एक और सांप मिला है, जिससे इनकी संख्या तीन हो गई है.
अभिषेक, जिन्हें वन्यजीवों के साथ 30 साल का अनुभव है, वर्तमान में पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि टाइगर रिजर्व और उत्तर प्रदेश के कटर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई खतरनाक जीवों और जहरीले सांपों, जिनमें किंग कोबरा भी शामिल है, को बचाने का अनुभव रखते हैं.
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रजातियों के जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिनमें दो वाल्स क्रेट सांप शामिल हैं.
बताया जाता है कि 1907 में कर्नल फ्रैंक वाल ने पहली बार इस सांप की खोज की थी, जिसके नाम पर इसका नाम वाल्स क्रेट रखा गया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में इस प्रजाति के तीन सांपों को बचाया था.
आमतौर पर हिमालय की तलहटी और पहाड़ी क्षेत्रों में यह सांप पाया जाता है.
यह साढ़े चार से पांच फीट लंबा होता है और इसका शरीर चमकदार धारीदार होता है. इसका रंग हल्का भूरा और पेट का हिस्सा पीला होता है.
विशेषज्ञों के अनुसार, वाल्स क्रेट के दांत सुई जैसे पतले होते हैं और यह चुपके से काटता है. काटने के बाद व्यक्ति को इसका अहसास नहीं होता और न ही दर्द होता है. यह सांप तंत्रिका तंत्र को निष्क्रिय कर कुछ ही मिनटों में मौत का कारण बन सकता है. कई बार नींद में भी मौत हो सकती है.
विशेषज्ञों का कहना है कि वाल्स क्रेट एक घातक न्यूरोटॉक्सिक सांप है, जिसका जहर तंत्रिका तंत्र पर हमला कर तुरंत मौत का कारण बन सकता है. कॉमन क्रेट की तुलना में यह और भी जहरीला है.
आमतौर पर मार्च से मई के बीच इनका प्रजनन होता है और यह एक बार में 22 अंडे दे सकता है.