रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सड़क हादसे में बस्तर फाइटर जवान की मौत

H

Hupendra Sharma

15 सित. 2025, 07:54 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

जवान की मौत
जवान की मौत

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सड़क हादसे में बस्तर फाइटर जवान की मौत हो गई. जवान बाइक से जा रहा था, उसी दौरान कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही जवान ने दम तोड़ दिया. 


बताया गया कि जवान रामकृष्ण ककेम रविवार की शाम को बाइक पर सवार होकर आवापल्ली से बीजापुर की तरफ आ रहा था. 

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई.


जवान ग्राम इलमिडी के कसाराम पारा का रहने वाला था. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार का सामने का हिस्सा और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. 


हादसे के बाद जवान मौके पर ही पड़ा रहा. जिसे वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा और हादसे की सूचना पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


पीएम के बाद मृत जवान के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. साथ ही पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP