रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ मुकदमा शुरू

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 12:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शेख हसीना
शेख हसीना

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई है. रविवार को पहले गवाह, खोकोन चंद्र बर्मन ने गवाही दी, जो पिछले साल छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान चेहरे पर गोली लगने से घायल हो गये थे.


23 वर्षीय बर्मन, जिनका चेहरा 5 अगस्त 2024 को विरोध प्रदर्शन के चरम पर गोली से क्षतिग्रस्त हो गया था, ने कहा, “मुझे अपने और मेरे साथी प्रदर्शनकारियों के लिये न्याय चाहये, जिन्होंने अपनी जान गंवाई.” उनकी बाईं आंख चली गई, और दाईं आंख, होंठ, नाक और दांत भी क्षतिग्रस्त हो गये.

विज्ञापन


हसीना पर जुलाई-अगस्त 2024 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक कार्रवाई का आदेश देने का आरोप है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 1,400 लोग मारे गये थे. 


उनके दो सहयोगी, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्लाह अल-मामुन, भी सह-आरोपी हैं. अल-मामुन ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि हसीना और कमाल फरार हैं.


मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने कहा, “शेख हसीना उन सभी अपराधों का केंद्र थीं, जो जुलाई-अगस्त विद्रोह के दौरान हुये.” 


हसीना के वकील अमीर हुसैन ने कहा कि बर्मन को गोली किसने मारी, यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उस दिन कई पुलिसकर्मी भी मारे गये थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP