अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा- भारत
नई दिल्ली । डेस्क: भारत ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम को सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि काल्पनिक नाम देने या आधारहीन नैरेटिव गढ़ने की कोशिशों से यह 'अकाट्य वास्तविकता' नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीनी कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ऐसे शरारतपूर्ण प्रयासों को पूरी तरह नकारता है.
उन्होंने चेतावनी दी कि चीन के ये कदम न केवल द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों को कमजोर करते हैं, बल्कि रिश्तों में नकारात्मकता भी घोलते हैं.
भारत ने बीजिंग को सलाह दी है कि वह ऐसी गतिविधियों से परहेज करे जो आपसी समझ और सीमा पर स्थिरता बनाने की कोशिशों में बाधा डालती हों.
Our response to media queries regarding China giving fictitious names to places ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 12, 2026
🔗 https://t.co/j6WPzitrh2 pic.twitter.com/NDK1ZACyUZ