शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अमन भैंसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 02:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

अमन भैंसवाल
अमन भैंसवाल

नई दिल्ली । डेस्क: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमन भैंसवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीबीआई और हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य अमन भैंसवाल को बुधवार, 7 जनवरी 2026 को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है. 


इंटरपोल रेड नोटिस का सामना कर रहे भैंसवाल को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया. वह हत्या, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर मामलों में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित था.


सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, अमन भैंसवाल एक कुख्यात अपराधी है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्यों में से एक है. 


भारत में पहले भी उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह मुकदमे का सामना करने के बजाय देश छोड़कर फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. 


हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसके आधार पर उसे अमेरिका में ट्रैक और जियो-लोकेट किया गया. 


दिल्ली हवाई अड्डे पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे हरियाणा पुलिस की विशेष टीम को सौंप दिया गया है, जो अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP