रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अक्षय तृतीया: पिछले साल के 15 टन के मुकाबले 10.5 टन सोना बिका

C

CG Khabar

20 अप्रै. 2026, 08:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सोना
सोना

नई दिल्ली । डेस्क: इस वर्ष अक्षय तृतीया पर सोने की ऊंची कीमतों ने खरीदारों के उत्साह पर काफी असर डाला है, जिसके चलते बिक्री के वॉल्यूम में पिछले साल की तुलना में करीब 30% की गिरावट देखी गई है. 


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, जहां पिछले साल इस शुभ अवसर पर लगभग 15 टन सोना बिका था, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर 10.5 टन रहने का अनुमान है. 

विज्ञापन


हालांकि, कीमतों में भारी उछाल के कारण मूल्य के लिहाज से मांग में 20-25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


बाजार में सोने की कीमतें पिछले साल की तुलना में करीब 60% अधिक हैं, जिसके कारण रविवार को 10 ग्राम सोने का भाव (3% जीएसटी सहित) ₹1,56,244 के स्तर पर पहुंच गया. 


इस भारी वृद्धि की वजह से ग्राहकों ने भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाली ज्वेलरी, छोटे सिक्के और डायमंड-स्टडेड पीस को प्राथमिकता दी. 


ज्वैलर्स के मुताबिक, बजट बिगड़ने के कारण कई खरीदारों ने पुराने सोने को एक्सचेंज करके नए गहने खरीदे. 


दक्षिण भारत सोने की बिक्री में 40% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा, जबकि युवा वर्ग ने ₹75,000 से ₹2.5 लाख की रेंज वाले सॉलिटेयर्स में अधिक रुचि दिखाई.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP