अक्षय कुमार ने पहना हत्यारे का मुखौटा
नई दिल्ली । मनोरंजन डेस्क: अक्षय कुमार ने अपनी हालिया फिल्म 'हाउसफुल 5' के प्रमोशन के लिये एक अनोखा तरीका चुना. उन्होंने बांद्रा में हत्यारे का मुखौटा पहनकर दर्शकों के बीच जाकर फिल्म के बारे में उनकी राय जानी. अक्षय ने इस मजेदार अनुभव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह लोगों से बात करते दिखे, लेकिन किसी ने उन्हें पहचाना नहीं. अंत में पकड़े जाने से पहले वह भाग निकले. उन्होंने लिखा, "मस्त अनुभव."
'हाउसफुल 5' एक कॉमेडी फिल्म है, जो 6 जून 2025 को रिलीज हुई. इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. दर्शकों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.
'हाउसफुल 5' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है, जिसमें हंसी-मजाक और गफलतों का तड़का है.
कहानी एक ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लग्जरी रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने जाते हैं. वहां उनके साथ कई हास्यास्पद घटनाएं होती हैं, जिसमें गलतफहमियां, पहचान की अदला-बदली और अनपेक्षित ट्विस्ट शामिल हैं. यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अपनी खास स्टाइल में दर्शकों को हंसाने का वादा करती है.