शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, दो दर्जन दुकानें खाक

H

Hupendra Sharma

04 जून 2025, 07:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

आग
आग

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित शनिचरी बाजार में आज यानी बुधवार तड़के सुबह 3 बजे भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से करीब दो दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई.


आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है. आग एक दुकान में लगी जो काफी तेजी से दूसरे दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन


जिन दुकानों में आग लगी वह कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल, किराना, कपड़ा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची. करीब 3-4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.


आग से 50-60 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शनिचरी बाजार की तंग गलियों में स्थित दुकान नंबर 5 और 6 में सबसे पहले आग लगी. आग की लपटें उठता हुआ देख वहां हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग काफी तेजी से फैलने लगी. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन जिन दुकानों में आग लगी थी वहां तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई. जिस वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.


जब तक आग को काबू में किया गया, तब तक दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो चुके थे. आग से करीब 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका व्यापारी जता रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

29 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP