शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर में भालू के हमले से महिला की मौत

भालू के हमले से महिला की मौत

H

Hupendra Sharma

19 मई 2025, 08:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

भालू
भालू

सूरजपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भालू के हमले से एक महिला की मौत हो गई. महिला सोमवार को सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी. उसी समय भालू ने हमला कर दिया. परिजनों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. 


पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत चिकनी निवासी फूलमती सिंह धुर्वे का शव जंगल में मिला है. महिला आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान उनका सामना भालू से हो गया.

विज्ञापन


भालू के हमले से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. 


घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.


महिला के पति कैलाश सिंह धुर्वे का कहना कि आए दिन क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले से ग्रामीणों की मौत हो रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP